चूरू: शेखावत कॉलोनी में भूखंड विवाद के मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 12, 2026 चूरू शहर की शेखावत कॉलोनी में एक भूखंड पर मिट्टी डालने और जमीन समतल करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लिटिल फ्लावर स्कूल के पीछे स्थित प्लॉट पर चल रहे कार्य के दौरान मामला बढ़ गया और दोनों ओर से कहासुनी के बाद तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।