भोरे: हीरा पाकड़ गांव के पास पुलिस ने वाहन जांच में एक कार से 216 लीटर शराब बरामद की, एक युवक गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के हीरा पाकड़ गांव के पास पुलिस ने कार्रवाई कर एक कार से 216 लीटर चूलाई शराब को बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे जानकारी के अनुसार पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद को सूचना मिली थी कि महारादेउर गांव के निवासी सुमित कुमार अपनी कार से शराब लेकर आ रहा है।