भोरे: भोरे मुख्य पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को लेकर भोरे बाजार में जल्द चलेगा बुलडोजर, पथ निर्माण विभाग ने सीओ को भेजा पत्र
भोरे प्रखंड के भोरे बाजार में सड़क किनारे किए हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही है। पथ निर्माण विभाग द्वारा एक पत्र भी अंचल अधिकारी को भेजा गया है। जिसमें भोरे मिरगंज मुख्य पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को लेकर भोरे बाजार में आरसीसी नाला सहित पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य करने की बात कही गई है। लेकिन सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण होने से समस्या है।