भोरे: भोरे में युवती के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर भाई से मारपीट, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के भोरे बाजार स्थित एक श्रृंगार की दुकान चला रही युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें रंजन कुमार गोस्वामी, राजू कुमार तथा हिमांशु कुमार को आरोपित किया है। गुरुवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।