सतबरवा: सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में ताजिया के साथ निकला जुलूस, हजारों मुस्लिम धर्मावलंबी हुए शामिल
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 4 बजे तक इस्लामिक झंडे एवं ताजिया के साथ पहलाम का जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पैगंबर इमामे हसन एवं हुसैन को याद करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जगह-जगह पर लाठी डंडा एवं खेलकूद के करतब दिखाये गये।