श्री विजयनगर: वार्ड नंबर 6, 7, 8 में बिशन गर्मी से पेयजल संकट गहराया, नहर से पानी भरने पर किसानों ने किया विरोध
Shree Vijainagar, Ganganagar | May 17, 2026
श्रीविजयनगर के वार्ड नंबर 6, 7 व 8 में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। रेलवे लाइन के उस पार बसे इन वार्डों में स्थायी जल व्यवस्था नहीं होने से लोग गंग नहर की करणी शाखा से टैंकरों द्वारा पानी भरकर जरूरत पूरी करते हैं। नहर में पानी आने के बाद रविवार शाम 4:00 बजे किसानों ने टैंकरों से पानी भरने का विरोध शुरू कर दिया।