मंझनपुर: कौशाम्बी के मंझनपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होमगार्ड्स भवन का शिलान्यास, राज्यमंत्री भी हुए शामिल
प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा ने मंझनपुर महिला थाना के पास वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में पूरे कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।