इटारसी: भारतीय हॉकी टीम में ज़िले के 3 खिलाड़ी चयनित, ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अंडर-18 श्रृंखला खेलेंगे
नर्मदापुरम जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली अंडर-18 हॉकी सीरीज के लिए भारतीय टीम में सोमवार को शाम करीब 5 बजे किया गया है। इन खिलाड़ियों में महक परिहार, अंश बहुत्रा और गाजी खान शामिल हैं। यह सीरीज भोपाल में आयोजित की जाएगी।यह अंतरराष्ट्रीय सीरीज 15 से 20 मई तक भोपाल स्थित उद्धव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल सेंटर मे खेली जाएगी