चाचौड़ा: गेहूं खेड़ी गांव के पठार पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारी
Chachaura, Guna | Apr 29, 2026 चाचौड़ा थाना क्षेत्र के गेहूं खेड़ी गांव के पठार पर 29 अप्रैल की सुबह मनोज मीना नाम के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीनागंज अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर जांच में लिया है। परिजनों ने कहा, 28 अप्रैल से युवक लापता था, खोज भी रहे थे। सुबह शव मिला। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया जांच कार्यवाही की मांग की।