पटना ग्रामीण: पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला की बेटी पहले फूट-फूट कर रोई, अब राजद से मिला टिकट
पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला अपनी मां के साथ शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे राबड़ी आवास पहुंची। जहां से राजद ने शिवानी शुक्ला को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे दिया है। बीते कुछ दिनों पहले हीं शिवानी शुक्ला अपने एक जनसभा के दौरान अपने पिता को टिकट न मिलने पर फूट-फूट कर रोती हुई नजर आई थी।