पटना ग्रामीण: अमित शाह पहुंचे सीएम आवास, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अमित शाह के बीच 18 मिनट तक हुई बातचीत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम हाउस में मुलाकात की. शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे दोनों नेताओं के बीच करीब 18 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में बिहार चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.