पटना ग्रामीण: अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार पटना से जगदीशपुर के लिए रवाना, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे सीएम आवास से जगदीशपुर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जगदीशपुर में एक कार्यक्रम है, जहां वह एनडीए के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।