जांजगीर: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में, कार्यक्रम खत्म होते ही रिहा
आज गुरुवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बम्हनीडीह दौरे से पहले गुरुवार को पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।