चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट में आज 13 अभ्यर्थियों द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए भर गया नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए 13 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन भरा है। जानकारी के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आज गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत 13 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। नामांकन की प्रक्रिया 4 अप्रैल को अंतिम है। आज तक कुल चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से 23 लोगों ने नामांकन भरा है।