बड़हिया: बड़हिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
गुरुवार को बड़हिया प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में विदाई का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. अपराह्न 1 बजे यहां शिक्षा विभाग लखीसराय डीपीओ समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण योजना नीलम राज को सीतामढ़ी स्थानांतरण पर विद्यालय परिवार द्वारा विदाई दी गई. उन्हें अंग वस्त्र एवं बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर की तस्वीर भेंट किया गया.