फतेहाबाद: फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईएएस स्वाति शर्मा ने सुनीं जनता की समस्याएं
Fatehabad, Agra | Aug 18, 2025 फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्वाति शर्मा ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 25 शिकायत आई परंतु एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान सभी अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसीपी शमशाबाद गिरीश कुमार समेत अनेक अधिकारी मौजूद