दाउदनगर: खनन विभाग और पुलिस की कार्रवाई में दाउदनगर थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त
खनन विभाग व दाउदनगर पुलिस की कार्रवाई में दाउदनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया गया है। शनिवार की सुबह केरा स्थित एक ईंट भट्ठा के पास से और नान्हु बिगहा के पास से एक-एक सौ सीएफटी बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया गया। अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने शाम 4:00 बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।