सीधी में आग का कहर! विशेष यादव की पूरी गृहस्थी जलकर हुई खाक
Description
सीधी जिले के पनवार हवाई पट्टी के पास विशेष यादव के घर में लगी आग ने परिवार की पूरी गृहस्थी उजाड़ दी। आग की चपेट में आने से फ्रिज, टीवी, पेटी, बिस्तर, कपड़े और घर में रखा अनाज तक जलकर बरबाद हो गया। जिस सामान को परिवार ने दिन-रात मेहनत करके जुटाया था, वह कुछ ही समय में राख हो गया। अब परिवार के सामने दोबारा गृहस्थी बसाने की बड़ी चुनौती है।
प्रशासन से अपील है कि घटना का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाए आपकी राय में इस परिवार की मदद के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए?
Hashtags
#SidhiMedia24 #SidhiNews #MadhyaPradeshNews #FireIncident #HelpForVictim