डुमरा: आगामी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर, डीएम एवं एसपी ने हवाई फील्ड का निरीक्षण किया
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय डुमरा हवाई अड्डा मैदान में किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मैदान में आयोजित होने वाले परेड को लेकर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने परेड की सलामी भी ली।