गाजीपुर में आगामी त्योहारों और आपदा प्रबंधन को लेकर नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद, रामनवमी सहित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक सहयोग को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई। दरअसल गाजीपुर के जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार यानी 13 मार्च 2026 को नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।