पटना ग्रामीण: आलमगंज में गोली मारकर घायल करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार: एसपी ईस्ट
आलमगंज थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल को एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि तीन विधि विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। सोमवार रात 8:00 बजे मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने देते हुए बताया कि छापेमारी के क्रम में दो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और पांच मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।