भवानीपुर: पुल निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रुकवाया
भवानीपुर :-- भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र की बड़हरी पंचायत में बड़हरी से कटैया जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन पुल को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।