पोहरी: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ,संकुल प्रचार्य भरत सिंह धाकड़ रहे मौजूद
पोहरी विकास खण्ड अंतर्गत पोहरी संकुल केंद्र शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकुल प्राचार्य भरत सिंह धाकड़,ब्लॉक समन्वयक हीरा लाल कोली,संकुल से समन्वयक भटनावर अमरसिंह कुशवाह,समन्वयक पोहरी मौजूद रहे।