हज़ारीबाग: जुलू पार्क में बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक घायल
हजारीबाग में जुलू पार्क के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। पुलिस मेस-1 के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि वाहन जुलू पार्क चौक से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। पेड़ से टकराने के बाद स्कॉर्पियो चापानल और बिजली के पोल से भी जा भिड़की। हादसे में चापानल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन चालक के घायल होने की जानकारी सामने आई है।