मेहदावल: बेलहर खुर्द में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से बंधा मिला युवती का शव, इलाके में मची सनसनी
संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से बंधा हुआ मिला। मृतका की पहचान बेलहर कला के वार्ड नं 03 भीतरी टोला निवासी चांदनी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, चांदनी शनिवार देर रात घर से अचानक गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह बेलहर