गोरखपुर: रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार पर गलत काम कर रहे युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार पर एक युवक गलत कार्य करते हुए वीडियो में दिख रहा है.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था.वही अब इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है.इस मामले को लेकर SP सिटी ने सोमवार दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो मे दिख रहे युवक को पुलिस ट्रेस कर रही है।