गोरखपुर: गोरखपुर बस स्टैंड पर रोडवेज बस कर्मियों ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ किया प्रदर्शन
रेलवे स्टेशन स्थित बस स्टैंड के आसपास लगातार डग्गामार वाहनों का कब्जा होता जा रहा है।जिसको लेकर आज रोडवेज कर्मचारियों ने महाराणा प्रताप तिराहा से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक नारेबाजी करते हुए,डग्गामार वाहन चालको के खिलाफ जमकर प्रदर्शन,और सम्बंधित से इस तरह के डग्गामार वाहनों और चालको के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।सोमवार सुबह 11 बजे यह प्रदर्शन हुआ है।