भरथना: बकेवर के उरेंग में सड़क किनारे मिला बुजुर्ग मजदूर का शव, हादसे में मौत की आशंका
बकेवर थाना क्षेत्र के उरेंग गांव में बुधवार सुबह 8 बजे सड़क किनारे 67 वर्षीय विश्वनाथ सिंह पाल पुत्र भागीरथ, निवासी ग्राम इकघरा, थाना बकेवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई गई है।