👉 #सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, एक्स-रे टेक्नीशियन मिलीं अनुपस्थित, सफाई व्यवस्था को लेकर भी जताई नाराजगी
--#दीवार पर पान की पीक मिलने पर जताई नाराजगी, साफ-सफाई के दिए निर्देश
शाहजहांपुर। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने सोमवार को सीएचसी निगोही और तिलहर का औचक निरीक्षण किया। निगोही में प्रसव कक्ष की दीवार पर पान की पीक मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई के निर्देश दिए। सीएचसी परिसर की सफाई व्यवस्था पर भी असंतोष जताते हुए सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद तिलहर सीएचसी के निरीक्षण में एक्स-रे टेक्नीशियन अनुपस्थित मिलीं, जिस पर स्पष्टीकरण तलब किया गया। सीएमओ ने औषधि स्टोर का निरीक्षण कर दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। दोनों अस्पतालों में स्टाफ को एप्रेन में रहने और मरीजों व तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 5, 2026