चंदौली: अर्जी खुर्द में पुराने विवाद में ग्राम प्रधान के दो पुत्र घायल, जिला अस्पताल में इलाजरत, आरोप कुल्हाड़ी से वार
जनपद के चकिया थाना अंतर्गत अर्जी खुर्द में किसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान अमरनाथ के दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ग्राम प्रधान के पुत्र परमेश्वर तथा विनय कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार शाम घायल परमेश्वरी ने बताया कि की विपक्ष वालों ने लाठी-डंडे सहित कुल्हाड़ी से वार किया है।