चंदौली: परेवा के समीप रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की हुई मौत
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा समीप रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परेवा निवासी इंद्रजीत साव 70 वर्ष रोजाना की तरह टहल रहे थे कि अचानक बिना देखे रेलवे लाइन क्रॉस करने लगे की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।