पोहरी: पोहरी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा
Pohri, Shivpuri | Apr 14, 2026 शिवपुरी जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना पोहरी पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। पोहरी थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान ने मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे बताया जिले में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए अभियान चलाया जा रहा।