बिसवां: रामीपुर गोडवा में खुली बैठक निरस्त होने से ग्रामीणों में नाराजगी
Biswan, Sitapur | Mar 27, 2026 रेउसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामीपुर गोडवा में आयोजित होने वाली खुली बैठक को अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण निरस्त हो गई। यह बैठक पंचायत भवन में पूर्व निर्धारित समय पर होनी थी, जिसके लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने दिनभर बैठक शुरू होने का इंतजार किया, लेकिन अधिकारी और राजस्व विभाग के जिम्मेदारों के न आने से बैठक नहीं हुई।