उरई: जिला परिषद पर आधा दर्जन दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई से दुकानदारों में आक्रोश, लगाया जाम और आत्मदाह की दी धमकी
Orai, Jalaun | Apr 16, 2026 गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे उरई के जिला परिषद चौराहे के पास से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर प्रशासन द्वारा लगभग आधा दर्जन दुकानों पर सीलिंग की कार्यवाही की गई और नोटिस जस्ता किए गए इसके बाद दुकानदारों में आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया साथ ही आत्मदाह करने की धमकी दे दी वहीं पुलिस और मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा बूझकर जाम खुलवाया