काँगड़ा ।। News123 ।। स्वास्थ्य खंड डाडासीबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलेटी में उप स्वास्थ्य केंद्र (Health Sub-Centre) के नए भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि की उपयुक्तता और उपलब्धता का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कांगड़ा, डॉ. ओमेश कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष स्थल निरीक्षण आयोजित किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम, राजस्व विभाग के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से चिह्नित भूमि का अवलोकन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमेश कुमार ने प्रस्तावित भूमि तक पहुंच मार्ग, पानी व बिजली की व्यवस्था तथा निर्माण कार्य के लिए भौगोलिक अनुकूलता की गहनता से जांच की। मौके पर मौजूद पटवारी को भूमि की डिमार्केशन (सीमांकन) और एनओसी (NOC) से संबंधित दस्तावेज शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जा सके। ग्राम पंचायत प्रधान और स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और इसे क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक कदम बताया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमेश कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग से आवश्यक कागजी कार्रवाई और भूमि हस्तांतरण की औपचारिकताएं पूरी होते ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस उप स्वास्थ्य केंद्र के बनने से सलेटी और आसपास के गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने घर के पास ही सुलभ होंगी।
इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाडासिबा एवं देहरा डॉ. हरविंदर पाल सिंह, अधीक्षक ग्रेड II श्री करविंदर पठानिया,स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, हल्का पटवारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा गांव के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
#मुख्यचिकित्साअधिकारीकाँगड़ा #छायाचित्रकेलिए ✍️
#सुरेशमंडयाल 🙏 Chief Medical Officer
Dera Gopipur, Kangra | Aug 25, 2026