सदर: पंचकोशी यात्रा में श्रद्धालुओं ने बदइंतजामी का लगाया आरोप, शिवपुर क्षेत्र में नगर निगम पर फूटा आक्रोश
Sadar, Varanasi | May 22, 2026 धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक पंचकोशी यात्रा इस बार अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। शिवपुर क्षेत्र स्थित पांचों पांडव पड़ाव के आसपास यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं।