बागपत: चोरों ने ग्राम सूरजपुर महनवा में पानी की टंकी से सोलर प्लेट के तार की चोरी की
Baghpat, Bagpat | May 20, 2026 बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे ग्राम सूरजपुर महनवा में पानी की टंकी पर लगे सोलर प्लेट के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान पति आल्हा के मुताबिक पानी की टंकी पर तैनात कर्मचारी खाना खाने के लिए अपने घर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर सोलर प्लेट के कनेक्शन तार काट लिए और चोरी कर ले गए।