तुरकौलिया: तुरकौलिया व रघुनाथपुर के 1 दर्जन अपराधियों पर एसपी ने ₹1 लाख 25 हजार के इनाम की घोषणा की
तुरकौलिया व रघुनातपुर थाना क्षेत्र के एक दर्जन अपराधियो पर एसपी ने 1 लाख 25 हजार के इनाम की घोषणा की है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने 2 बजे बताया कि 11 अपराधियों पर दस दस हजार व एक अपराधी पर 15 हजार रुपए के इनाम की घोषणा एसपी स्वर्ण प्रभात ने 3 दिन पूर्व की है। एक सपही वृतिया के दस हजार के इनामी अपराधी को रविवार रघुनाथपुर पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजी।