तुरकौलिया: सेमरा एनएच पर डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल पहुंचाया
सेमरा एनएच पर रविवार को डिवाइडर से टकरा कर एक युवक की मौत,दूसरा गम्भीर रूप से घायल। सूचना पर पहुंची तुरकौलिया 112 की पुलिस घायल को इलाज के लिए व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल लेकर गई। जानकारी पंसस विजय कुमार पासवान ने बताया कि घटना शाम 4 बजे की है। जब दोनों बाइक से मोतिहारी से सुगौली के तरफ जा रहे थे,तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई।