तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
रघुनाथपुर पुलिस दस हजार के इनामी तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के सपही वृतिया का दिलीप पासवान है। जिसके ऊपर स्थानीय थाना में तस्करी का दो प्राथमिकी दर्ज था। जो फरार चल रहा था। जिस पर एसपी द्वारा दस हजार रुपए इनाम की घोषणा की गई थी। गुप्ता सूचना पर गिरफ्तारी हुई।