पीरो: कुसमी गांव में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
Piro, Bhojpur | Jun 23, 2026 कुसमी गांव में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार की दोपहर 12:00 करीब पूर्व उप प्रमुख पप्पू कुमार शाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फीता काटकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद मैदान में खेल शुरू होते ही दर्शकों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।