निगमायुक्त का औचक निरीक्षण: कचरा प्रबंधन न होने पर जुर्माना, जलभराव रोकने के निर्देश 🧹🌧️
बारिश में जलभराव रोकने के लिए निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने वार्ड 9, 14 और भार्गव सब्जी मार्केट का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाकर सफाई के सख्त निर्देश दिए। कचरा प्रबंधन (सेग्रीगेशन) में लापरवाही पाए जाने पर निगम आयुक्त ने संबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए। इसके साथ ही केडी गेट और ढाबा रोड पर फैले मलबे को तुरंत हटाने को कहा, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति न बने।
#CleanUjjain #SwachhBharat #NagarNigamUjjain #WasteManagement #MonsoonPrep