आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया
आनंदपुरी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आनंदपुरी थाना में सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने की। बैठक में थानाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सीएलजी सदस्यों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र की शांति, आपसी सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।