भिवानी: चुनाव प्रचार के लिए शिक्षण संस्थानों के खेल मैदानों के उपयोग पर पाबंदी: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा कि चुनावी रैलियों के लिए राजनीतिक पार्टियों व चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को स्कूल व कॉलेजों के खेल के मैदान का उपयोग करने की चुनाव आयोग से अनुमति नहीं होगी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा इस मुद्दे पर प्रतिबंध लगा रखा है।