भिवानी: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की, किसी भी प्रलोभन में न आकर अपने विवेक से करें मतदान
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी नागरिकों को चुनाव आचार संहिता की अनुपालना करना जरूरी हैं। प्रत्याशी या अन्य कोई भी व्यक्ति प्रचार-प्रसार में एक-दूसरे पर जाति, धर्म, संप्रदाय या व्यक्तिगत टिप्पणी ना करें।