भोगनीपुर: अंगदपुर में सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम चौपाल, लोगों की शिकायतें सुनी गईं
विकासखंड मलासा के अंगदपुर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सीडीओ विधान जयसवाल की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। सीडीओ ने लोगो की शिकायतों को सुना और उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए है। वहीं ग्रामीणों की शासन की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।