मुरादाबाद: एसएसपी कार्यालय पहुंचकर, कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति सहित ससुरालियों पर लगाया, गर्भपात करने का आरोप
एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कटघर थाना इलाके की बलदेवपुरी निवासी महिला पूनम पत्नी हरेंद्र ने पति सहित ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए,एसएसपी को बताया कि उसकी तीन बेटियां है, उसका पति और ससुराल वाले बेटे की चाहत में उसके साथ आए दिन मारपीट और प्रताड़ित करते है, पूनम ने बताया वह दो माह की गर्भवती थी, उसके पति ने धोखे से दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया है।