सूरजगढ़: रतनुपुर गांव के काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश जलभरण शोभायात्रा निकाली गई
मंगलवार को सूरजगढ़ा प्रखंड के रतनुपुर गांव स्थित काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कलश जल भरण शोभायात्रा निकाली गई.यह शोभायात्रा आयोजन स्थल से शुरू होकर रतनुपुर गांव के भ्रमण के पश्चात एनएच 80 के रास्ते सूरजगढ़ा बाजार होते पूर्वाह्न 11:30 बजे पटेलपुर पक्का पुल घाट पहुंची. 1008 युवतियां सिर पर कलश धारण कर आयोजन में शामिल हुए.