बिंदकी: खदरा गांव में एक घर से नगदी व जेवर सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी, पुलिस को दी गई जानकारी से शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के खदरा गांव में रविवार तथा सोमवार की मध्य रात को अज्ञात चोर दीवार कूदकर शैलेंद्र पटेल के घर में घुसे। चोरों ने कमरों का तथा बक्सों का ताला तोड़ दिया और नगदी व जेवर सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। गृह स्वामी ने मामले की सूचना पुलिस को दिया ।