बीकानेर: जिला कलेक्टर ने जयमलसर में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, आमजन की समस्याएं सुनीं
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जयमलसर में आयोजित रात्रि चौपाल में आमजन के अभाव अभियोग सुने। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नियम सम्मत कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पट्टे बनाने, आबादी भूमि का विस्तार, आबादी भूमि का सही सीमांकन करवाने, टीन शेड आदि की स्वीकृति जारी